जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. इसके तहत कई थानेदारों को हटाया गया है और कई को नई जिम्मेदारी दी गई है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को हटाकर मुसाबनी अंचल निरीक्षक बनाया गया है. उनकी जगह कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को हटाकर साइबर अपराध थाना बिष्टुपुर भेजा गया है. सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद को हटाकर साइबर अपराध थाना जमशेदपुर भेजा गया है.

इसी तरह पुलिस निरीक्षक मधुसूदन डे को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी से हटाकर सोनारी थाना प्रभारी बनाया गया है. साइबर अपराध थाना जमशेदपुर में पदस्थापित प्रवेश चंद्र सिन्हा को कदमा थाना प्रभारी बनाया गया है. साइबर अपराध थाना में पदस्थापित संजय सुमन को गोलमुरी थाना प्रभारी बनाया गया है. हरिऔंध करमाली को मानगो यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. अंचल निरीक्षक मुसाबनी संजय जनक मूर्ति को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा को एमजीएम थाना प्रभारी बनाया गया है. गुड़ाबांधा थाना प्रभारी राजीव कुमार-2 को लाइन क्लोज किया गया है. धालभूमगढ़ थाना प्रभारी मोहम्मद अमीर हमजा को कदमा थाना भेजा गया है. गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश को बिष्टुपुर थाना भेजा गया है. बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार को मानगो थाना भेजा गया है. साकची महिला थाना प्रभारी मंजूश्री कुंकल को घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है. जुगसलाई थाने में पदस्थापित रूपा पाल को महिला थाना साकची का प्रभारी बनाया गया है. पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित पवन कुमार-1 को धालभूमगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है. कदमा थाने में पदस्थापित अंकु कुमार को गालूडीह थाना प्रभारी बनाया गया है. मानगो थाना में पदस्थापित अभिषेक कुमार को बरसोल थाना प्रभारी बनाया गया है. बिष्टुपुर थाना में पदस्थापित सुमित कुमार यादव को गुड़ाबांदा थाना प्रभारी बनाया गया है. एमजीएम थाना में पदस्थापित पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना प्रभारी बनाया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

