जमशेदपुर: बुधवार को जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे ने बड़ा फेरबदल करते हुए 15 पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

विज्ञापन
तबादला और पदस्थापना की कड़ी में सचिन कुमार दास एमजीएम थाना प्रभारी बनाए गए हैं. अविनाश कुमार परसुडीह थाना प्रभारी बनाए गए हैं. बैजनाथ कुमार जुगसलाई थाना प्रभारी बनाए गए हैं. वहीं मोहम्मद फैज अहमद सीसीआर के इंस्पेक्टर बनाए गए हैं. मधुसूदन डे जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी बनाए गए हैं. गुलाम रब्बानी खान पटमदा अंचल निरीक्षक बनाए गए हैं. निरंजन कुमार सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाए गए हैं. जबकि पवन कुमार और विवेक कुमार पंडित को पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है. अमित कुमार चौधरी बिरसानगर थाना प्रभारी बनाए गए हैं. अजीत कुमार मुंडा सुंदरनगर थाना प्रभारी बनाए गए हैं.

विज्ञापन
