जमशेदपुर: आजादनगर निवासी सबा परविन के साथ विगत छह जनवरी को हुई छीनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पीड़िता ने इस संबंध में आजादनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि बाजार जाने के दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उनका बैग छीन लिया था.

पुलिस ने लिखित आवेदन के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू की और तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त इमरान आलम और मोहम्मद वकील को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनतई के दौरान छीने गए कई सामानों की भी बरामदगी की है.
मामले की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी जमशेदपुर कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

