जमशेदपुर: पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है. जहां सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 7 दिसंबर को हुई चोरी का खुलासा हो गया है. पुलिस ने इस मामले में तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं.

सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने बताया कि चोरी की वारदात बाराद्वारी निवासी अमित सोलंकी के घर में हुई थी. अज्ञात चोरों ने सोने और चांदी के गहने चोरी किए थे. मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने आलोक मुखी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसकी बहन ज्योति मुखी और जीजा धीरज तांती को भी पकड़ा गया. तीनों इस चोरी में शामिल थे.
जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के गहनों को सुनील कुमार प्रसाद नामक व्यक्ति ने खरीदा था. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने चोरी के सौ प्रतिशत सामान को जब्त कर लिया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने बताया कि पुलिस टीम की सक्रियता से यह सफलता मिली है. सभी आरोपी अब न्यायालय के समक्ष पेश किए गए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
