जमशेदपुर: एमजीएम थाना की पुलिस ने बड़ी चोरी की घटना का सफल उद्भेदन किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा तथा एमजीएम थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई.

शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर हुई चोरी से जुड़ा है. 28 नवंबर 2025 को पूरा परिवार ताला बंद कर भगादी समारोह में गया था. इसी दौरान 29-30 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नगद और मोबाइल फोन चोरी कर लिया था. चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 से 16 लाख रुपए आंकी गई थी.
इस संबंध में एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू, रोहित गोप, मनीष राय और बिक्की सिंह शामिल हैं. पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सुंदर कुजूर और रोहित गोप ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि चोरी किए गए आभूषणों का आपस में बंटवारा कर लिया गया था.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए अधिकांश आभूषण, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिए हैं. बरामद सामान में सोने का ब्रासलेट, मंगलसूत्र, अंगूठी, हार, चैन, कई जोड़ी टॉप्स, चांदी की पायल और बिछिया, तीन मोबाइल फोन, एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा लोहे का हथियार और स्क्रूड्राइवर शामिल है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है. आपको बता दें कि शहर में लंबे समय से चोरी की घटनाएं घटित हो रही है पुलिस की इस सफलता के बाद क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों को बड़ा झटका लगा है और लोगों में सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
