जमशेदपुर/ Afroz Mallik जुगसलाई थाना क्षेत्र में 22 नवम्बर को दीपक सिंह को धमकाने के उद्देश्य से हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नामजद आरोपियों सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सरदार और रॉकी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने मिलकर दीपक सिंह को डराने के लिए गोली चलाई थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

विज्ञापन
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सन्नी सिंह के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं रॉकी मिश्रा पर भी एक मामला पहले से दर्ज है. पुलिस के मुताबिक सन्नी सिंह 22 नवम्बर की सुबह ही बेल पर जेल से बाहर आया था और उसी दिन उसने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
