जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सलगाझुड़ी शांतिनगर फुटबॉल मैदान के पास से छापामारी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान सौरभ कुमार दास (23) के रूप में हुई है जो मूल रूप से जेम्को आजाद बस्ती नियर सामुदायिक विकास भवन, थाना टेल्को का राहनेवला है. फिलहाल बिरसानगर 1-बी, नियर हरि मंदिर लाल टाल बिकु महतो बिरसानगर थाना के किराएदार के रूप में रह रहा था.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. इस पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया. पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद प्लास्टिक के थैले में रखा 846 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी वैध कागजात नहीं दिखा सका. पुलिस ने घटनास्थल पर ही गांजा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई जा रही है. इस संबंध में परसुडीह थाना कांड संख्या 74/25, दिनांक 07.07.2025, धारा 20(b)(ii)(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है. गठित टीम में थाना प्रभारी अविनाश कुमार, पुअनि. रितेश कुमार, पुअनि. गौतम कुमार वर्मा, पुअनि. हिरालाल तुबिद, आ. सैयद सलमान अख्तर, आ. इमरान खान और अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

