जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को कार्यालय सभागार में एक अहम समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) सहित शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और थाना प्रभारियों ने भाग लिया.

बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर रणनीति तैयार करना था. वरीय पुलिस अधीक्षक ने तीन प्रमुख बिंदुओं पर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की.
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक को लेकर विभिन्न थानों द्वारा चलाए गए छापामारी अभियानों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. गिरफ्तार आरोपियों और बरामद मादक पदार्थों की मात्रा की समीक्षा की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि नशा कारोबार से जुड़े नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए तथा शिक्षण संस्थानों और हॉटस्पॉट इलाकों में सघन निगरानी रखी जाए.
अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान की भी समीक्षा की गई. पिछले सप्ताह में जब्त किए गए हथियारों और गिरफ्तार अपराधियों की जानकारी साझा की गई. अवैध हथियारों की सप्लाई चेन की पहचान के लिए तकनीकी सेल को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए. साथ ही स्पष्ट किया गया कि हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर सभी थानों की प्रगति रिपोर्ट ली गई. गिरफ्तारी वारंट का त्वरित निष्पादन, फरार आरोपियों की धरपकड़ और न्यायालय से जुड़े मामलों की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया. वरीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता में रहे और हर थाना प्रभारी इसकी साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करेगा

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
