जमशेदपुर: शहर में बढ़ते ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शहर के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.


डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो पुल के समीप मंदिर के पीछे कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री कर रहे हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और 45 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार अपराधियों शिवाजी गोप, सर्जन कुमार, अता मोहम्मद और टुनटुन यादव को गिरफ्तार किया. इनमें से तीन का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है.
इसी तरह, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड स्थित न्यू सीतारामडेरा पार्क में भी पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधियों—बादल बनिया और गौरव राम—को 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. इस मामले में भी गौरव राम का पूर्व में आपराधिक इतिहास सामने आया है. पुलिस ने सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और शहर में नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी जारी रखने की बात कही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
