जमशेदपुर: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार पुरुष और दो महिला अपराधी शामिल हैं. गिरफ्तार सभी अपराधी कुख्यात अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा इलाके में अनिल कुमार नामक व्यक्ति के फार्म हाउस में कुछ अपराधी हथियार के साथ एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उक्त स्थान पर छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अंकित शर्मा, अनिल कुमार, भोला कुमार, योगेंद्र कुमार प्रसाद, माया कौर और सीता देवी को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से एक देसी स्वचालित पिस्टल, एक मैगजीन और तीन जिंदा गोली बरामद की गई है.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अंकित शर्मा, अनिल कुमार और योगेंद्र कुमार प्रसाद का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुट गई है.
मामले की जानकारी देते हुए पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया है. आगे की कार्रवाई विधि सम्मत की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
