जमशेदपुर: सोनारी बाल बिहार में एक भावुक दृश्य देखने को मिला जब पालतू डॉग लोपो चक्रवर्ती की शव यात्रा पूरे विधि विधान के साथ निकाली गई. मालिक प्रवीण कुमार चक्रवर्ती और उनके परिवार ने नम आंखों से अपने पालतू सदस्य को अंतिम विदाई दी. शव यात्रा सोनारी स्थित फागु बाबा कब्रिस्तान तक पहुंची जहां लोपो चक्रवर्ती को दफनाया गया.


बताया गया कि लोपो चक्रवर्ती पिछले आठ सालों से परिवार के साथ रह रहा था और परिवार के सुख- दुख का हिस्सा बना हुआ था. कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी जिसके बाद इलाज कराया गया, लेकिन आज सुबह उसने अंतिम सांस ली.
पालतू डॉग का अंतिम संस्कार पूरे हिंदू रीति- रिवाज के साथ किया गया. परिवार ने कहा कि लोपो चक्रवर्ती को उन्होंने अपने बेटे- बेटी की तरह पाला था और वह परिवार का सदस्य था. बेटी इशिता चक्रवर्ती ने भावुक होकर कहा कि लोपो उसके भाई जैसा था और उसकी मौत ने अपनों के खोने का एहसास कराया. इस अवसर पर परिवार ने लोगों से अपील की कि जानवरों से प्यार करें क्योंकि उन्हें भी जीने का अधिकार है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
