जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र की एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़ित बच्ची और उसके परिवार से मिलने मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सदर अस्पताल पहुंचा और सिविल सर्जन से मुलाकात कर पीड़ित बच्ची को सुरक्षा के साथ पर्याप्त चिकित्सा मुहैया कराए जाने की मांग की.

सुधांशु ओझा ने भरोसा जताया है कि सिविल सर्जन ने उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना है. उधर पीड़ित बच्ची के परिजनों को मकान मालिक ने घर खाली करवा दिया है. इसको लेकर बीजेपी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. बता दे कि मकान मालिक के बेटे ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सुधांशु ओझा ने बताया कि इससे पीड़ित परिवार के सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है. उन्होंने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज हो गया है आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा सुनाई जाए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. वहीं उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जो स्थानीय पुलिस की असंवेदनशीलता दर्शाती है. वहीं उन्होंने मामले में राजनीति का भी आरोप लगाया है. साथ ही वैसे किसी भी तत्व का पुरजोर विरोध करने की बात कही है जो आरोपी को बचाने का प्रयास करेगा.

