जमशेदपुर/ Afroj Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र की पांच वर्षीय नाबालिग़ के साथ दुष्कर्म मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के भारी विरोध के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी सुशेन हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
विदित हो कि मामला प्रकाश में आने के बाद रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया था. पुलिस पर आरोपी को बचाने के भी आरोप लगे थे. यहां तक कि रविवार देर रात विधायक प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी नेता गोविंदा पति, जेबीकेएसएस नेता गणपति करुआ, मोहम्मद सिकंदर, महिला नेत्री मीणा रानी प्रधान ने थाना घेराव कर इंसाफ की गुहार लगाई थी जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी हरकत में आए और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उधर बच्ची का सादर अस्पताल में ईलाज चल रहा है.

विज्ञापन
