जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर कुम्हार पाड़ा निवासी श्याम गोप ने मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि दिनांक 17 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर उनके घर पर 10-12 लोगों ने हमला किया.

श्याम गोप के अनुसार, हमलावरों में मिहिर गोप और मनोज नायक उर्फ तुलु शामिल थे. मनोज नायक ने उनके सिर पर पिस्तौल सटा दी, जबकि मिहिर गोप ने उस्तुरा से हमला करने का प्रयास किया. श्याम गोप ने बताया कि उनकी भाभी सुष्मा हेम्ब्रम के साथ भी अश्लील हरकत की गई और ईज्जत लूटने की नियत से कमरे में ले जाने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर महिलाओं समेत पूरे परिवार के सदस्यों को हॉकी स्टिक से बुरी तरह पीटा गया.
घायल महिलाओं में उनकी मां, पत्नी और भाभी शामिल हैं. पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत परसुडीह थाना में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. श्याम गोप ने वरीय पुलिस अधीक्षक से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि मिहिर गोप खुलेआम धमकी देता है कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती क्योंकि वह मंथली देता है. एसएसपी ने डीएसपी लॉ एंड आर्डर को मामले की जांच का निर्देश दे दिया है. वैसे बड़ा सवाल ये है कि एक आदिवासी महिला के शिकायत पर आखिर परसुडीह थाने की पुलिस द्वारा क्यों कार्रवाई नहीं की गई है यह जांच का विषय है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि डीएसपी के जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है.

