जमशेदपुर/ Afroj Mallick

परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलपहाड़ी और मखदुमपुर के बीच स्थित रेल फाटक पर रोजाना लगने वाला भीषण जाम आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है. स्कूली बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग और मरीजों तक को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है. स्थिति यह रहती है कि कभी- कभी एंबुलेंस भी घंटों तक जाम में जकड़ी रहती है, जिससे आपातकालीन स्थिति में लोगो की जान जोखिम में पड़ जाती है.
स्थानीय लोगो का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से ज्यों की त्यों बनी हुई है. न तो जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही झारखंड सरकार. स्थानीय विधायक, सांसद अथवा पंचायत प्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है. इसी मुद्दे को लेकर सह संयोजक बजरंग दल, झारखंड प्रांत के नेता जनार्दन पांडे ने आवाज बुलंद की है. उन्होंने कहा कि इस रेल फाटक पर जब तक ओवरब्रिज का निर्माण नहीं किया जाएगा, तब तक जनता को जाम से निजात मिलना असंभव है. उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से शीघ्र ही इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है. उन्होंने बताया इस मुद्दा को लेकर जल्द रेलवे डीआरएम से भी मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपेंगे. अगर जल्द इसका समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

