जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक में खुले दवा दोस्त मेडिकल स्टोर का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश शर्मा मौजूद रहे. उन्होंने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया.

दुकान के संचालक आलोक शर्मा ने बताया कि यहां ग्राहकों को बेहद सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी. उनका कहना है कि मेडिकल स्टोर का उद्देश्य आम और जरूरतमंद लोगों को महंगी दवाइयों से राहत दिलाना है, ताकि बेहतर इलाज सभी की पहुंच में हो सके.


उन्होंने जानकारी दी कि दवा दोस्त मेडिकल स्टोर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से खुला रहेगा. यहां न केवल सस्ती दवाइयां मिलेंगी, बल्कि डॉक्टर की परामर्श सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के जरूरी मेडिकल टेस्ट की सुविधा भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों को जांच और इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े.
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया. उनका कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की सुविधा उपलब्ध होने से इलाज का खर्च कम होगा और आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.

