जमशेदपुर/ Afroj Mallick परसुडीह थाना क्षेत्र के झारखंड नगर हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले शिवचरण मुंडा की बेटी नेहा मुंडा 16 अगस्त से रहस्यमय ढंग से लापता है. परिजनों के अनुसार 16 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे नेहा घर से बाहर निकली थी, लेकिन इसके बाद से अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है.

काफी खोजबीन के बावजूद जब नेहा मुंडा का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने परसुडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. परिवार का कहना है कि नेहा मानसिक रूप से अस्वस्थ भी रहती है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है. लापता युवती का रंग सांवला है, उसने लाल रंग की सूट और पायजामा पहन रखा था तथा उसकी लंबाई मध्यम कद की है.
परिवार ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को नेहा मुंडा के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें. इसके लिए मोबाइल नंबर 6206910220 जारी किया गया है. इस घटना से पूरा परिवार गहरी चिंता और तनाव में है. पुलिस नेहा की खोज में जुट गई है.

