जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है. जहां मंगलवार सरेशाम अपराधियों ने किताडीह ग्वाला पट्टी में रवि यादव नामक युवक को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल रवि को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया वहां से बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

बताया जाता है कि रवि हाल ही में मारपीट के एक मामले में जेल से बाहर आया है. घटना स्थल से पुलिस ने चार राउंड खोखा बरामद किया है. बताया जाता है कि स्कूटी सवार दो युवकों ने दो अलग- अलग हथियार से रवि को गोली मारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि रवि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं का करीबी है जबकि उसके पिता जनता दल यूनाइटेड के नेता है. यह राजनीतिक रंजिश है या पुरानी दुश्मनी फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं परसुडीह पुलिस की कार्यशाली सवालों के घेरे में आ गई है.

