जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह का मुख्य बाजार इन दिनों कचरे और गंदगी से पूरी तरह पट गया है. बाजार क्षेत्र में जगह- जगह फैले कचरे और बदबू से यहां आने- जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
स्थानीय दुकानदार अजय यादव उर्फ छांगूर और खरीदारी करने आए लोगों ने बताया कि बाजार में साफ- सफाई की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. जगह- जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है. बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण यह स्थिति बनी हुई है. अब तक बाजार की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने और बाजार को स्वच्छ व सुचारु बनाने की मांग की है.

विज्ञापन
