जमशेदपुर/ Afroz Mallik पारडीह स्थित श्री श्री हरो पार्वती सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष होने वाले दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन बड़े ही हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ. भूमि पूजन के साथ ही भव्य पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है. भूमि पूजन के अवसर पर समिति से जुड़े पदाधिकारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

इस मौके पर मनोज भगत, निर्मल सिन्हा, विजय शर्मा, आपुर्बा पाल, सत्येन्द्र सिंह, संजय मुखर्जी, बलवंत सिंह, संजय सिंह, भवानी सिंह, विकास सिंह, जिबन सिंहदेव, अमर मंडल, सुनील शर्मा, रंजन, सातिश, विशाल राय, कृष्ण कुमार, विजय दे, चांदी चरण खां, राज दीप, दत्त निशि, कांत मिश्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
समिति की स्थापना वर्ष 1954 में की गई थी और यह पूजा पूरे क्षेत्र में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक छटा के लिए जानी जाती है. इस बार पंडाल की लागत लगभग 2 लाख रुपये तय की गई है. पंडाल का रूप कल्पनिक थीम पर आधारित होगा, जो भक्तों और दर्शकों को आकर्षित करेगा.
पूजा का मुख्य आकर्षण सप्तमी की संध्या 7 बजे से आयोजित होने वाला भजन संध्या होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक जस्सी पाजी द्वारा माता की भक्ति में संगीतमय संध्या प्रस्तुत की जाएगी. विशेषता के तौर पर, समिति द्वारा सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन माता की पूजा उपरांत श्रद्धालुओं को महाभोग का वितरण किया जाएगा. इस आयोजन से पारडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बनेगा और बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की संभावना है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
