जमशेदपुर: पारडीह चौक ट्रैफिक चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस की लापरवाही और मनमानी सामने आई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां छोटे वाहनों की सख्ती से जांच हो रही है, वहीं बड़े ट्रक चालकों से रुपए लेकर उन्हें आसानी से शहर में प्रवेश कराया जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार चेकिंग प्वाइंट के पास स्थित चारदीवारी और गेट के भीतर ट्रकों को रोककर पुलिसकर्मियों को रुपए दिए जाते हैं. रुपए मिलते ही बिना जांच किए भारी वाहन शहर की ओर बढ़ जाते हैं. पूजा की भीड़ में दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. इन दिनों पूरे शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. इससे क्षेत्र में पहले से ही भीड़भाड़ का माहौल है. ऐसे में सुबह के समय भारी वाहनों का प्रवेश किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत दे रहा है.

स्थानीय लोगों ने इस स्थिति को बेहद खतरनाक बताते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है. उनका कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो और पूजा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाए.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
