जमशेदपुर/ Afroz Mallik ओल्ड पुरुलिया रोड संख्या एक स्थित मंजर काजमी चौक (न्यू करीम सिटी कॉलेज रोड), जिसे कपाली लिंक रोड भी कहा जाता है, इन दिनों नाले के गंदे पानी से जूझ रहा है. सड़क के बीच नाले का ढक्कन टूट जाने से गंदा पानी बाहर बहने लगा है, जिसके चलते सड़क पर जलजमाव और जर्जरता की समस्या गंभीर हो गई है.

इस स्थिति ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है. स्थानीय निवासी मोहम्मद अनस सिद्दीकी ने बताया कि गंदे पानी के कारण बदबू, संक्रमण का खतरा और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. नमाज अदा करने जाने वाले लोग, कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.
उन्होंने प्रशासन से तत्काल सफाई, मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नगर निगम और संबंधित विभाग समय रहते कदम नहीं उठाते हैं तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है. क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर इस समस्या का समाधान करेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
