जमशेदपुर: रोटरैक्ट क्लब नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की ओर से बिष्टुपुर स्थित लेमन ट्री होटल में आधिकारिक क्लब विजिट ओसीवी का सफल आयोजन किया गया. इस दौरान रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट की विजिटिंग टीम ने क्लब की गतिविधियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की.

विजिटिंग टीम में डीआरआर आरटीआर निकुंज बजोरिया, पीडीआरआर आरटीआर आयुष शाश्वत, डीआरएस आरटीआर अमित कुमार, जेडआरआर आरटीआर फहद सिद्दीकी, जेडआरएस आरटीआर काजल गहलौत और रीजनल हेड आरटीआर प्रशांत कुमार सहित अन्य विशिष्ट रोटरैक्टर्स शामिल थे.

टीम ने क्लब के दस्तावेजों की गहन समीक्षा की और रोटरैक्ट क्लब नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रयासों व प्रगति की सराहना की. साथ ही सुधार के क्षेत्रों और भविष्य के लिए उपयोगी सुझावों पर भी चर्चा की गई. ओसीवी के दौरान विजिटिंग टीम के लिए लंच की मेजबानी भी की गई, जो अनुभव साझा करने और आपसी संवाद का बेहतर अवसर साबित हुआ. इस विजिट को क्लब के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव बताया गया.
क्लब की ओर से विजिटिंग टीम को उनके मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया गया. साथ ही क्लब सदस्यों के कठिन परिश्रम और समर्पण की भी सराहना की गई. यह ओसीवी रोटरी में उत्कृष्टता के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाला साबित हुआ.

