जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया और जीई एयरोस्पेस जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा दो दिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के डिप्लोमा मैकेनिकल और डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल विभाग के कुल 19 विद्यार्थियों का चयन किया गया और उन्हें रोजगार के प्रस्ताव दिए गए.

विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में रोजगार प्रकोष्ठ के निदेशक बाबू सुदर्शन ने बताया कि दोनों कंपनियों ने तकनीक आधारित विभिन्न सेक्टरों के लिए सक्षम कार्यबल उपलब्ध कराने और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से यह ड्राइव आयोजित की है.
क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया में आदित्य शर्मा, जीतू कुमार साव, अभिषेक सिंह, संदीप हेम्ब्रोम, गौरव चौधरी, मोहम्मद तौफीक खान, समीर कुमार, नीरज कुमार, शेखर गोप, शुभोदीप गोराई और अमित रजक का चयन किया गया है.
जीई एयरोस्पेस में पीयूष कुमार यादव, अंकित कुमार, प्रियाज कुमार, रंजीत कुंभकार, रोहित कुमार चौधरी, खुशी कुमारी यादव, यादव पवन इंद्रबली और शुभम कुमार सिंह को अपप्रेंटिस और क्वालिटी इंजीनियर पद के लिए चुना गया है.
विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और एआई तथा मशीन लर्निंग आधारित प्लेटफार्म पर काम करने के लिए कंपनियां कुशल एवं टेकसेवी विद्यार्थियों की तलाश में हैं. इसी उद्देश्य के तहत यह प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय में आयोजित की गई है और उम्मीद है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का चयन होगा.

