जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को नवप्रवेशी छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम “नव आगमन – 2025” का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:30 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में शुरू होगा.

कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों का औपचारिक स्वागत करना और उन्हें विश्वविद्यालय की संस्कृति, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराना है.
इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों का संबोधन भी होगा. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सहित झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, डीआईजी स्पेशल ब्रांच मनोज रतन चौथे, धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं जमशेदपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग शामिल होंगे. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के उज्जवल भविष्य को रेखांकित करने में मिडियाकर्मियों से सहयोग की अपील की है. इसकी जानकरी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती दीपिका कुमारी ने दी.

