जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नर्सिंग विद्यार्थियों ने सोमवार को उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया. इस वर्ष का विषय “बेहतर जीवन के लिए सही आहार” रखा गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के संरक्षण और बीमारियों की रोकथाम में पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई. नर्सिंग विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों और प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार चार्ट, खाद्य मॉडल और शैक्षणिक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे.

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि ने कहा कि एक स्वस्थ इंसान ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम सभी अपने खानपान और पोषण तत्वों का नियमित सेवन करें.
इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि, विधि विभाग अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम, आईक्यूएसी सेल की डायरेक्टर डॉ. श्रद्धा वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और संकाय सदस्य उपस्थित रहे.

