जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से XPLORE XII- 2025 कार्यक्रम का आयोजन 18, 19 और 20 दिसंबर को किया जाएगा. कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा.

विज्ञापन
इस तीन दिवसीय आयोजन में युवाओं की कला, कौशल और रचनात्मक प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा. आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाना है. XPLORE XII- 2025 को युवाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में विकसित किया गया है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे.

विज्ञापन
