जमशेदपुर: नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं मदन मोहन पब्लिक स्कूल की ओर से 30वां वार्षिक खेल दिवस बुधवार को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, टेल्को में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय (IPS) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चांसलर एवं नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (बिहार- झारखंड) के चेयरमैन एमएम सिंह करेंगे. आयोजन में विद्यार्थियों की ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन देखने को मिलेगा. वार्षिक खेल दिवस के दौरान भव्य मार्च पास्ट, ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताएं, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा.
आयोजकों के अनुसार, खेल दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करना है. आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

