जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के तिरिंग गांव के समीप एक घर में चोरों ने बीती रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर से सोना- चांदी के गहनों समेत कुल 1. 11 की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

सूचना मिलते ही पोटका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पीड़ित महिला बुधुमति महाली ने बताया कि शुक्रवार को वे परिवार के साथ मानपुर गई हुई थीं. जब वे घर वापस लौटीं तो देखा कि घर का दरवाज़ा टूटा हुआ है. अंदर जाने पर दोनों अलमारियाँ टूटी मिलीं और उनमें रखे चैन, अंगूठी, पैजाब समेत अन्य गहने गायब थे.
पुलिस ने घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के इलाके में पूछताछ शुरू कर दी है. चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत और नाराज़गी का माहौल है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
