जमशेदपुर/ Afroj Mallick परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रोड नंबर 2 में मंगलवार की देर शाम हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया था. देखते ही देखते मामला हिंसक रूप ले लिया. दोनों ओर से मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें दो युवक घायल हो गए. झड़प के बाद देर रात अज्ञात युवक द्वारा खड़ी कार में आग लगा दी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने देर रात तक लगातार छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान चार संदिग्धों मोहम्मद सकील, मोहम्मद नौशाद, कलीम कुरैशी और मोहम्मद आशीफ कुरैशी को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. घटना के बाद मखदुमपुर और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से अब हालात पूरी तरह काबू में हैं. सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
