जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित “नर्सिंग हार्टबीट (Empowering the Future of Nursing) नामक सेमिनार ने झारखंड की नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई सोच और जागरूकता का संचार किया. इस आयोजन का संयुक्त रूप से संचालन Trained Nurses’ Association of India (TNAI) और Student Nurses’ Association of India (SNAI) ने किया.

कार्यक्रम का उद्देश्य था नर्सिंग के क्षेत्र में आधुनिक चुनौतियों, तकनीकी नवाचारों और करुणा- आधारित देखभाल (Compassionate Care) की भूमिका पर विचार- विमर्श कर भावी पीढ़ी के नर्स पेशेवरों को सशक्त बनाना.
सेमिनार की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जो ज्ञान और सेवा के प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वी. मलहाक्ष्मी, असिस्टेंट प्रोफेसर (साईं नाथ यूनिवर्सिटी) एवं President, TNAI झारखंड. विशेष अतिथि के रूप में प्रो. शिल्पा जे, वाइस प्रिंसिपल एवं सक्रिय सदस्य (SNAI) मौजूद थीं.
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल तकनीकी दक्षता नहीं, बल्कि यह “नेतृत्व, मानवता और करुणा की जीवंत मिसाल” है. उन्होंने नर्सिंग को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि हर नर्स रोगी- देखभाल में नैतिकता, अनुशासन और सेवा की भावना का प्रतीक है.
सेमिनार में नर्सिंग छात्रों, शिक्षकों, पेशेवरों और स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए
इसमें नर्सिंग में Innovation और Technology इंटेग्रेशन, डिजिटल हेल्थ, टेलीमेडिसिन और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड्स की भूमिका, सार्वजनिक स्वास्थ्य में नर्सों की भागीदारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सुदृढ़ता, नेतृत्व कौशल, नैतिकता और Compassionate Care की आवश्यकता आदि विषयों पर चर्चा की गई.
सत्रों के दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि नर्सिंग शिक्षा में निरंतर सुधार, व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव- आधारित सीख को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने इस बात पर बल दिया कि नर्सिंग शिक्षा में नेतृत्व, नैतिकता, टीमवर्क और करुणा के मूल्यों को और गहराई से जोड़ा जाना चाहिए. साथ ही, TNAI और SNAI जैसी संस्थाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक साझा मंच के रूप में कार्य करते रहना चाहिए ताकि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सशक्त बनाया जा सके.
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. सभी उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं, नर्सिंग छात्रों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
