जमशेदपुर: एसएसपी को मिले गुप्त सूचना पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. इसकी जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी. उन्होंने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में कुछ संदिग्ध अपराधी जुटे हैं. जिस पर संज्ञान लेते हुए सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

टीम ने छापेमारी करते हुए चार युवकों को अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर पता चला कि चारों अपराधी कुख्यात रिंकू सेठ गिरोह से ताल्लुक रखते हैं. तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया. सिटी एसपी ने बताया गिरफ्त में आए चारों अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं. गिरफ्त में आए अपराधियों में रोहित लोहार उर्फ़ गौड़ बाबा, शनि सिंह, गौरव गोस्वामी और हिमांशु कुमार शामिल हैं. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
