जमशेदपुर/ Afroj Mallick: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय खाए के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘यात्रा एक नई जीवन की शुरुआत परिवार’ की ओर से बारीडीह गोलचक्कर के समीप जरूरतमंद परिवारों के बीच सूप, पूजा सामग्री और साड़ी का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 300 जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, चन्द्रगुप्त सिंह, चंदा सिंह और रीता शर्मा मौजूद रहे. मौके पर संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि छठ महापर्व लोक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, ऐसे में समाज के हर वर्ग को इस पर्व में शामिल करने का प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा सिंह, सबिता देवी, रिंकी अग्रहरी, रेणु देवी, नंदिनी सामंत, समरजीत सिंह, प्रदीप मिश्रा और जगतार सिंह गिल सहित संस्था के कई सदस्यों ने अहम योगदान दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
