जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी दुर्गाबाड़ी स्थित एक बंद पड़े पुराने झोपड़ीनुमा घर से शनिवार शाम नवजात बच्ची का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. कुछ बच्चे खेलते हुए जब इस परित्यक्त घर के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने नवजात का शव देखा और शोर मचाते हुए बाहर आए.

बच्चों की सूचना पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नवजात की पहचान और घटना से संबंधित परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.
स्थानीय निवासी शंभू सिंह यादव ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और समाज के लिए अत्यंत दुखद है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
