जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े जेम्स हाउस नामक दुकान को निशाना बनाकर चोर लाखों के कीमती पत्थर लेकर फरार हो गया. घटना से पूरे व्यापारिक समुदाय में भारी नाराजगी देखी गई.

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दुकान मालिक कुछ देर के लिए शौच करने बाहर निकले थे और उनका कर्मचारी पास की एक दुकान से सामान लेने गया था. दुकान खुला देख एक युवक मौका पाकर अंदर घुसा और पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे पुखराज, नीलम, पन्ना सहित लगभग 10 से 12 लाख रुपए मूल्य के कीमती पत्थरों पर हाथ साफ कर दिया. वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हुई है.
दुकान मालिक करण सिंह ने बताया कि इतनी भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े चोरी होना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार चोरी की घटना होने से व्यापारी दहशत में हैं और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

उधर सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि उन्हें गुस्साए व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा. व्यापारियों ने कहा कि चौक बाजार में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस नियंत्रण करने में विफल रही है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी.

देखिए video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
