जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भाजपा सरकार द्वारा लाए गए काले श्रम कानून के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी और श्रम मंत्री मनसुख मानडविया का पुतला दहन किया गया और श्रमिकों के अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठाई गई.

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह और वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार लगातार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है. नए कानूनों के तहत श्रमिक अब अपने अधिकारों की रक्षा के लिए युनियन का गठन भी नहीं कर सकते हैं.
प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री इंस्पेक्टर के अधिकार बहाल करने की मांग की. इसके तहत औचक निरीक्षण, कार्यस्थल की जांच, सुरक्षा मानकों और श्रमिक कैन्टीन की व्यवस्था की निगरानी के अधिकार छिन लिए गए हैं. नए कानून से श्रमिकों की आवाज और अधिकार सीमित हो गए हैं और भाजपा की नीति सामंतवादी साबित हो रही है.
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए कानून के कारण न्यूनतम सात कर्मचारी होने पर युनियन गठन का अधिकार समाप्त किया गया है और आंदोलन करने की स्वतंत्रता भी सरकार के आदेश पर सीमित कर दी गई है. साथ ही 12-12 घंटे का काम करने का नियम लागू होने से बंधुआ मजदूरी और श्रमिकों पर अत्याचार बढ़ेंगे, स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में विजय खान (पूर्व जिला अध्यक्ष), आनंद बिहारी दुबे, डॉ परितोष सिंह, रियाजुद्दीन खान, अंसार खान और रजनीश सिंह उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
