जमशेदपुर: भुइयांडीह ह्यूम पाइप क्षेत्र स्थित कल्याण नगर में गुरुवार को 10 वर्षीय बच्चे से सोने का लॉकेट छीनने की सनसनीखेज वारदात सामने आई. कल्याण नगर ए ब्लॉक निवासी सरिता देवी अपने बेटे उपेंद्र कैब्रता के साथ बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थीं. बच्चा कुछ दूरी पर आगे-आगे चल रहा था. इसी दौरान शिव मंदिर के पीछे घात लगाए बैठे तीन युवकों ने बच्चे को दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर सोने का लॉकेट छीन लिया.

घटना उस वक्त हुई जब मां लगभग 100 मीटर पीछे थी. जैसे ही सरिता देवी मौके पर पहुंचीं और बच्चे को दबोचे हुए देखा, उन्होंने शोर मचाया. शोर सुनते ही तीनों आरोपी भाग निकले. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों देखा गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से कल्याण नगर के आसपास बाहरी व स्थानीय युवकों का नशे का अड्डा सक्रिय हो गया है. बस्ती में शराब, गांजा, ब्राउन शुगर समेत अन्य नशे की बिक्री खुलेआम होती है. लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग न होने के कारण नशेड़ियों का आतंक बढ़ गया है और छिनतई की घटनाएँ अचानक तेज हो गई हैं.
स्थानीय निवासी बताते हैं कि 50 वर्षों में बस्ती के भीतर ऐसी घटनाएँ कभी नहीं हुई थीं, लेकिन पिछले महीनों में यह दूसरी बड़ी छिनतई है. इससे पहले सी ब्लॉक में एक महिला के कान से ईयररिंग खींचकर अपराधी फरार हो गए थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
