जमशेदपुर: टाउन हॉल, सिदगोड़ा में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए खाद्यान्न के सुरक्षित रखरखाव, वैज्ञानिक भंडारण पद्धति और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के प्रभावी संचालन से संबंधित प्रमंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भारतीय खाद्य निगम (FCI) और झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को वैज्ञानिक मानकों पर खाद्यान्न भंडारण, गोदाम प्रबंधन, क्षति न्यूनीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, परिवहन समन्वय और वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ दीं.
प्रशिक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रखंड स्तर पर कार्यरत सभी कर्मी खाद्यान्न की सुरक्षा, उचित स्टॉक पोजीशन, समयबद्ध आपूर्ति और ई-टूल्स के उपयोग द्वारा पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता दें. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक कुशल, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाना रहा.
अंत में FCI और JSFC के अधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र किया, जिसमें गोदाम प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
