जमशेदपुर: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं. सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास कुछ युवक किसी आपराधिक वारदात की योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं. इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सैय्यद अजहर इमाम, मोहम्मद असदुल्लाह और समीर खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, सोने-चांदी के आभूषण और तीन हजार रुपए नकद जब्त किया है. जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सैय्यद अजहर इमाम एक कुख्यात और वांछित अपराधी है. उसके खिलाफ पूर्व में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वर्तमान में 5 मामलों में वह पुलिस की तलाश में था.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
