जमशेदपुर: शहर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित सावित्री कॉम्प्लेक्स में सोमवार दिनदहाड़े पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से हथियार के बल पर 10 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार, कंपनी के मालिक पंकज कुमार सिंह अपने ऑफिस में लेबर पेमेंट के लिए नकद राशि गिन रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधी अंदर घुस गए. उन्होंने पिस्टल दिखाकर कैश बैग छीन लिया और भागते समय हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी के नेतृत्व में बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
