जमशेदपुर/(Afroj Mallick): लौह नगरी जमशेदपुर के टेल्को थाना परिसर में आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया,इस मौके पर टेल्को थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक भव्य एकता रैली निकाली गई, जिसमें शांति समिति के सदस्य, थाना कर्मी,स्थानीय नागरिक और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए,रैली की शुरुआत टेल्को थाना परिसर से हुई जो थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर पुनःथाना परिसर पहुंची, रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर एकता, भाईचारा और सद्भाव का संदेश दिया.

प्रतिभागियों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत,और भेदभाव मिटाओ,देश को सशक्त बनाओ जैसे नारे लगाकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया,थाना प्रभारी ने इस अवसर पर कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया,जब देश से भेदभाव समाप्त होगा तभी भारत वास्तव में सशक्त और समृद्ध बनेगा,उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखें,इस मौके पर सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली.
कार्यक्रम में केंद्रीय शांति समिति सदस्य नंदलाल सिंह,अमीर अली अंसारी,पी.के.दास,विकास कुमार शर्मा,शशिकांत,सलीम आलम,रामनरेश प्रसाद,सुनील सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे,सभी ने एक स्वर में कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है,रैली के सफल आयोजन में टेल्को थाना कर्मियों,स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा,पूरा कार्यक्रम शांति,एकता और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
