जमशेदपुर: नेताजी सुभाष नर्सिंग संस्थान को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद (INC), नई दिल्ली से तीन प्रमुख नर्सिंग पाठ्यक्रमों — बीएससी नर्सिंग, जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) और ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफरी (ANM) में प्रवेश की मंजूरी मिल गई है.

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के अधीन संचालित यह संस्थान अब प्रत्येक कोर्स में 60 विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए अधिकृत होगा. यह मंजूरी झारखंड सहित पूर्वी भारत में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
भारतीय नर्सिंग परिषद की स्वीकृति से यह सिद्ध होता है कि संस्थान ने शैक्षणिक ढांचे, योग्य संकाय, उन्नत प्रयोगशालाओं, नैदानिक सुविधाओं और गुणवत्ता आधारित शिक्षण मानकों को पूरी तरह पूरा किया है.
इस उपलब्धि पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है. तीनों कार्यक्रमों के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद की मंजूरी हमारे अकादमिक उत्कृष्टता और भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवरों के समग्र विकास के प्रति समर्पण को दर्शाती है.”
उन्होंने आगे कहा कि “इस सफलता का श्रेय नर्सिंग संस्थान के संकाय सदस्यों, प्रबंधन और कर्मचारियों की मेहनत को जाता है. ”अब प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही विश्वविद्यालय के मानदंडों और नियामक दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रारंभ होगी. इच्छुक विद्यार्थी पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, साकची स्थित कार्यालय या विश्वविद्यालय परिसर स्थित नेताजी सुभाष नर्सिंग संस्थान से संपर्क कर सकते हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
