जमशेदपुर/Afroz Mallik: शहर में नियमों की अनदेखी और सुरक्षा के प्रति लापरवाही का एक ताजा मामला सामने आया है,मामला बिष्टुपुर राम मंदिर स्थित एचपी पेट्रोल पंप का है,जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना हेलमेट स्कूटी सवार युवक पेट्रोल लेने पहुंचे और पास में रखे खाली पानी की बोतल में पेट्रोल भरवा रहे हैं,सबसे बड़ी बात यह है कि पेट्रोल पंप पर जगह-जगह बड़े-बड़े पोस्टर लगे हैं, जिन पर साफ तौर पर लिखा गया है, बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा और बोतल में पेट्रोल देने की सख्त मनाही है.

इसके बावजूद पंप की एक महिला कर्मचारी नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम बोतल में पेट्रोल भरती नजर आ रही है, यह घटना न केवल सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, बल्कि पेट्रोलियम एक्ट के नियमों की भी सीधी अवहेलना है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है पंप प्रबंधन, कर्मचारी या स्थानीय प्रशासन, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई,तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
देखें Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
