जमशेदपुर/ Afroj Mallick दीपावली के शुभ अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सौगात मिली है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने पंचायत मद से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक आरओ फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया है. यह प्लांट कुंवर सिंह मैदान स्थित सामुदायिक भवन के समीप स्थापित किया गया है.

आरओ प्लांट का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. उद्घाटन समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. इस मौके पर सुनील गुप्ता ने कहा कि बागबेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई थी. आम लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है ताकि सभी को शुद्ध पेयजल मिल सके.
उन्होंने बताया कि प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय समिति को सौंपी गई है. समिति ने सर्वसम्मति से तय किया है कि 20 लीटर पानी के लिए 5 रुपये लिए जाएंगे, जिससे प्लांट के रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी. यह जमशेदपुर प्रखंड का पहला आरओ प्लांट है, जिसे पंचायत स्तर पर स्थापित किया गया है. सुनील गुप्ता ने कहा कि भविष्य में अन्य पंचायतों में भी जरूरत के अनुसार ऐसे आरओ प्लांट लगाए जाएंगे.
उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडेय, समाजसेवी मिथलेश सिंह, विशाल, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह और सीनू राव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे. लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सराहनीय कदम बताया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
