जमशेदपुर/ Afroj Mallick दीपावली की शाम बिष्टुपुर में उस वक्त भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब तेज़ पटाखों की आवाज़ से डरकर उड़ता हुआ एक कबूतर आसमान से गिर पड़ा. अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग कुछ पल के लिए सन्न रह गए. इसी दौरान पास की एक दुकान पर मौजूद दुकानदार ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तुरंत घायल कबूतर को उठाया. उसने उसे सुरक्षित स्थान पर रखा और एक कटोरी में पानी देकर उसकी प्यास बुझाई. कुछ देर बाद कबूतर की सांसें सामान्य होने लगीं.

दुकानदार की इस इंसानियत भरी पहल को देखकर आस- पास के लोग भी भावुक हो उठे. स्थानीय नागरिकों ने कहा कि दीपावली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, लेकिन इसके साथ हमें अपने आस-पास के जीव-जंतुओं की सुरक्षा और संवेदना का भी ध्यान रखना चाहिए. दुकानदार का यह छोटा-सा कदम समाज में इंसानियत की बड़ी मिसाल बन गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
