जमशेदपुर/ Afroz Mallik बीते 13 अक्टूबर की शाम बिष्टुपुर स्थित डीसी लाउंज में हुई तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मो. मुस्ताक गद्दी (37) को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी जब्त किया है.

सिटी एसपी कुमार शिवाषीश ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 13 अक्टूबर की शाम डीसी लाउंज में तोड़फोड़ की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर कर रहे थे. सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि मो. मुस्ताक गद्दी लोहे के रॉड के साथ लाउंज के अंदर घुसा और वहां तोड़फोड़ की. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का भतीजा कुछ दिन पहले साकची इलाके में मारपीट की घटना में घायल हुआ था, जिसमें एक युवक डीसी लाउंज संचालक का रिश्तेदार बताया गया. इसी रंजिश में आकर मुस्ताक ने लाउंज में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया.
सिटी एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले से जुड़ी दो अन्य एफआईआर भी साकची और बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में दर्ज की गई हैं. दोनों मामलों की जांच जारी है. फिलहाल आरोपी मो. मुस्ताक गद्दी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
