जमशेदपुर: मानगो थाना पुलिस ने हाल ही में हुए अबू सनान उर्फ बॉबी पर फायरिंग कांड का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम अंसारी और नायाब हुसैन के रूप में की है. दोनों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इनके पास से दो देशी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग की यह घटना बकरी चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी. वसीम अंसारी और नायाब हुसैन बकरियों की चोरी कर बेचते थे, लेकिन पैसे के बंटवारे को लेकर आपसी मतभेद के बाद दोनों ने अबू सनान उर्फ बॉबी पर फायरिंग की थी. इस घटना में बॉबी घायल हो गया था.
घटना के बाद मानगो थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर अन्य आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
