जमशेदपुर: कदमा पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान वाटिका के श्री श्री शनि महाराज मंदिर में शनिवार को शनि देव की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. संध्या समय विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया. इसके पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

विज्ञापन
इस अवसर पर भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. मंदिर परिसर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने शनि देव से सुख- समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की. पूजा-अनुष्ठान के सफल आयोजन में प्रदीप दे, अभय कुमार, चंदर प्रसाद, किशोरी साव, बिपिन पाठक, जितेंद्र और पारस सहित कई भक्तों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया.

विज्ञापन
