जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा मंगलवार को विश्वविद्यालय सभागार में “पत्रकारिता 2025: युवा पत्रकारों के लिए चुनौतियाँ, उनकी ज़िम्मेदारियां और अवसर” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.


सेमिनार का उद्घाटन कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया. अपने उद्बोधन में कुलपति ने कहा कि आज के दौर में सच्चाई की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है और युवा पत्रकारों को निडर, नैतिक एवं अनुकूलनशील बनना होगा.
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सीएच वेंकटेश्वर राव, संदीप सावर्ण, भादो माझी और वीरेंद्र ओझा बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए. वक्ताओं ने एआई- जनित सामग्री की चुनौतियों, जनविश्वास बनाए रखने और डिजिटल पत्रकारिता के अवसरों पर विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का भविष्य इस पर निर्भर करेगा कि युवा पत्रकार कितनी जिम्मेदारी और साहस के साथ तथ्यों को प्रस्तुत करते हैं.
दूसरे सत्र में तथ्य- जांच, फर्जी खबरों से निपटने, न्यूज़रूम में एआई और स्वचालन की भूमिका, पत्रकारों का मानसिक स्वास्थ्य और प्रेस की स्वतंत्रता जैसे विषयों पर पैनल चर्चा हुई. विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रियता दिखाई और पत्रकारिता की अखंडता को बनाए रखने के संकल्प के साथ उत्साह प्रदर्शित किया.
कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्ष दीपिका कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, कुल सचिव नागेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोईज़ अशरफ़, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
