जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय रोटरेक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू ने प्रोजेक्ट “शिखा” के माध्यम से मिशनरीज ऑफ चैरिटी में एक हृदयस्पर्शी दान अभियान चलाया. इस अभियान के तहत कुल 17 जरूरतमंद बच्चों को लाभ पहुंचाया गया. यह आयोजन दिवंगत शिखा को दिल से श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से किया गया.


क्लब की टीम ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा कर वहां रहने वाले बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी वस्तुएं दान कीं. दान की गई सामग्रियों में नाश्ते के लिए 40 पैकेट चिप्स, 20 पैकेट कुर्कुरे, 40 पैकेट नट्स और चॉकलेट शामिल थे. भोजन सामग्री में 50 किलोग्राम आटा और 2 पैकेट कॉर्न फ्लेक्स दिए गए.
सफाई सामग्री के रूप में 8 किलोग्राम सर्फ, 10 पैकेट कपड़े धोने का साबुन, 10 पैकेट बर्तन धोने का साबुन, 5 पैकेट स्क्रब और 5 बोतल डेटॉल दान की गई. डेयरी उत्पादों में 5 पैकेट अमूल मक्खन, 2 पैकेट अमूल्या और 40 बोतल अमूल कूल ड्रिंक शामिल रहे. वहीं, स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सेवम सिरप, टैक्सिम-ओ सिरप, फेनरगन, स्विच सिरप, स्विच ड्रॉप्स, कैल्सिमैक्स-पी, ब्यूडेसल, एम्ब्रोडिल, एज़िथ्रल और टिक्सिलिक्स जैसी जरूरी दवाएं भी दी गईं.
यह अभियान न केवल बच्चों की जरूरतों को पूरा करने का एक प्रयास था, बल्कि यह दिवंगत शिखा के प्रति एक भावनात्मक श्रद्धांजलि भी थी. कार्यक्रम ने क्लब की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाया. रोटरेक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू ने यह दिखाया कि समाज के प्रति सकारात्मक सोच और एकजुटता से कैसे बदलाव लाया जा सकता है. कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, करुणा और स्मरण की भावना को साकार किया गया.

